गैस की समस्या से चुटकियों में पाएं निजात, इन टिप्स को अपनाएं...
गैस की प्रॉब्लम हर उम्र के लोगों में देखा गई है, जानिए- इससे बचने के लिए क्या उपाय करने चाहिए;
उम्र के हिसाब से गैस की समस्या होना आम बात है लेकिन गैस की समस्या आज की यंग जेनरेशन में काफी देखा गया है। इस मॉर्डन लाइफस्टाइल में गैस की प्रॉब्लम हर उम्र के लोगों में देखा गया है। ज्यादातर लोगों को गैस की प्रॉब्लम रहती है। लेकिन कई लोग इस प्रॉब्लम को मामूली समझ कर इग्नोर करते हैं। लेकिन इसके कारण भूख कम होना, चेस्ट पेन, सांस लेने में परेशानी या पेट फूलना जैसी प्रॉब्लम होने लगती है।
अगर गैस की वजहों के बारे में पता चल जाए तो इससे आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद, जयपुर में आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. सी.आर. यादव बता रहे हैं गैस्ट्रिक प्रॉब्लम होने की 5 वजहों के बारे में और साथ ही ये भी कि कैसे बचा जाए। पेट में अच्छे और खराब बैक्टीरिया का बैलेंस बिगड़ जाने से गैस बनती है। कई बार इम्बैलेंस किसी बीमारी के साइड इफेक्ट के कारण भी हो सकता है।
लहसुन, प्याज, बीन्स जैसी चीजें अच्छे-खराब बैक्टीरिया में बैलेंस बिगाड़ने के लिए जिम्मेदार होती हैं। इन ध्यान न दें। उम्र बढ़ने के साथ डाइजेशन धीमा होने लगता है। ऐसे में दूध और दूध से बनी चीजें(दही छोड़कर) ठीक तरह से डाइजेस्ट नहीं हो पातीं और गैस बनती है। 45 प्लस लोग डाइट में सिर्फ दही शामिल करें। बाकी डेयरी प्रोडक्ट्स का यूज कम कर दें।
कब्ज की प्रॉब्लम
कब्ज की प्रॉब्लम होने पर बॉडी के टॉक्सिन्स ठीक तरह से बाहर नहीं आ पाते। इनकी वजह से गैस बनने लगती है। दिनभर में 8 से 10 ग्लास पानी पिएं। डाइट में फाइबर वाले फूड्स की मात्रा बढ़ाएं। कुछ एंटीबायोटिक्स के साइड इफेक्ट्स से पेट में अच्छे बैक्टीरिया कम हो जाते हैं। इससे डाइजेशन खराब होता है और गैस बनने लगती है।
अगर एंटीबायोटिक्स लेने के बाद गैस बनने की प्रॉब्लम आए, तो डॉक्टर से बात करके गैस्ट्रो रेजिस्टेंट दवाई लिखने को कहें। जल्दी में खाना खाना भी आपके लिए हानिकारक हो सकता है। कई बार जल्दी में खाने से फूड को ठीक से चबा नहीं पाते हैं। इसके कारण गैस की प्रॉब्लम भी हो सकती है।
ब्रेड और पिज्जा ज्यादा न खाएं
ब्रेड और पिज्जा जैसे फूड्स कुछ लोगों को डाइजेस्ट करने में प्रॉब्लम आती है। इनकी एलर्जी होने की वजह से गैस बनती है। मैदों से बनी चीजें, जंक फूड और बाहर का
तला हुआ खाना अवॉइड करें
कई बार बढ़ती उम्र के साथ बॉडी में होने वाले हॉर्मोनज चेंजेस के कारण डाइजेशन खराब होने लगता है। इससे गैस की प्रॉब्लम होती है।