तनाव से बचने के ये हैं 10 कारगर उपाय

Update: 2015-12-16 13:02 GMT


आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर इंसान के जीवन में तनाव होना तो आम बात है, लेकिन कभी-कभी ये तनाव कई बीमारियों की वजह भी बना जाता है। ऐसे में तनाव काफी घातक साबित हो सकता है। अगर हम रोजमर्रा की जिंदगी में अपने लिए कुछ वक्त निकाले तो इस तनाव से छुटकारा पा सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे ही उपाय जिससे आप तनाव से छुटकारा पा सकते हैं।

1. रोजाना व्यायाम करें :
व्यायाम अवसाद को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है। इससे न केवल एक अच्छी सेहत मिलती है बल्कि शरीर में एक सकारात्मक उर्जा का संचार भी होता है। व्यायाम करने से शरीर में सेरोटोनिन और टेस्टोस्टेरोन हारमोंस का स्त्राव होता है जिससे दिमाग स्थिर होता है और अवसाद देने वाले बुरे विचार दूर रहते हैं।

2. संतुलित आहार :
फल, सब्जी, मांस, फलियां, और कार्बोहाइड्रेट आदि का संतुलित आहार लेने से मन खुश रहता है। एक संतुलित आहार न केवल अच्छा शरीर बनता है बल्कि यह दुखी मन को भी अच्छा बना देता है।

3. टीवी देखें :
टीवी देखकर भी काफी हद तक तनाव पर काबू पाया जा सकता है। टीवी मनोरंजन का एक बड़ा जरिया है। जब भी आप ज्यादा तनाव महसूस करें अपना पसंदीदा कार्यक्रम देखें आपको जरूर अच्छा महसूस होगा।

4. किताबें पढें :

तनाव पर काबू पाने के लिए किताबें पढ़ना भी एक अच्छा उपाय है। आप अपनी पसंदीदा किताबें पढ़ें जिससे काफी हद तक आपका तनाव कम होगा।

5. वजन कम करें :
वजन बढ़ने से आपको अवसाद प्राप्त हो रहा है तो वजन कम करने के बाद आपका मूड सामान्य हो सकता है। इसके अतिरिक्त, शारीरिक फिटनेस न केवल स्वास्थ्य में सुधार करती है बल्कि स्वयं में सकारात्मकता को बढाती है।

6. नकारात्मक सोच के लोगों से दूर रहें :
कोई भी ऐसे लोगों के बीच में रहना पसंद नहीं करता जो कि लगातार दूसरों को नीचे गिराने में लगे रहते हैं। ऐसे लोगों से दूर रहने से मन को शांति और विवेक प्रदान करने में आपको मदद मिलेगी।

7. आज पर फोकस करें :
अपनी पुरानी भूलों और गलतियों का शिकवा करने और अनिश्चित भविष्य के बारे में चिंता करने का कोई मतलब नहीं है। जब यह आपके नियंत्रण में ही नहीं है तो अपनी भावनाओं को ख़राब करने से कोई फायदा नहीं। अब, यहाँ, और आज पर फोकस करें बजाय कि कब, कहाँ, और कल।

8. संगीत सुनें :
जब आप अवसादग्रस्त होते है तो अच्छा संगीत आपके परेशान मूड को काफी जल्दी ठीक कर सकता है। संगीत में मूड बदलने, मन को उपर उठाने और भावनाओं से उपर उठाने की ताकत होती है। फिर भी ज्यादा भावनात्मक संगीत सुनने से बचना चाहिए, यह आपके मूड पर नकारात्मक असर कर सकता है।

9. पूरी नींद लें :
तनाव कम करने के लिए पूरी नींद लेना बेहद जरूरी होता है। रोजाना कम से कम 7 घंटे की नींद जरूर पूरी करें।

10. सेक्सुअल चाहत का आनंद लें :
हालाँकि अवसाद के समय लोग यौन आनंद को प्राप्त करने में संदेह महसूस करते हैं, लेकिन बहूत से लोग यह स्पष्ट रूप से अनुभव के बाद मानते हैं कि सेक्स से अवसाद को दूर करने में मदद मिलती है। इस समय जो हारमोंस स्त्रावित होते हैं वे अवसाद को दूर करते हैं और मानसिक दबाव से राहत प्रदान करते हैं।

Similar News