गिरीश मालवीय
आज जो यूरो कप में हंगरी ओर पुर्तगाल का मैच बुडापेस्ट में हो रहा है. उसमें 67 हजार की कैपेसिटी के स्टेडियम में 61 हजार दर्शक मौजूद हैं, यह 2020 में कोविड 19 महामारी आने के बाद पहला ऐसा मैच है जहाँ किसी स्टेडियम की फुल कैपेसिटी को इस्तेमाल में लाया जा रहा है जो समर्थक हंगरी से हैं.
उन्हें स्टेडियम में प्रवेश करने से पहले वेक्सीनेशन सर्टिफिकेट प्रस्तुत करने के लिए मजबूर किया जा रहा है ....अगर कोई फुटबॉल फैन हंगरी में बाहर से आया है तो भी उसके पास वेक्सीन का सर्टिफिकेट मौजूद होना चाहिए तभी वह स्टेडियम में प्रवेश पा सकेगा लेकिन उसकी निगेटिव Rt-Pcr रिपोर्ट भी जरूरी होगी.
हंगरी के अलावा जिन देशों में फुटबॉल फैन स्टेडियम में मैच देखने को जा रहे हैं उनसे भी अपने टीकाकरण की स्थिति एनएचएस ऐप के माध्यम से प्रदर्शित करने पर ही स्टेडियम में प्रवेश दिए जाने की बात की जा रही है..
सीधी बात है कि यदि आपको वेक्सीन लगी है तभी आप अपने कही भी आने जाने की स्वतंत्रता का इस्तेमाल कर पाएंगे बहुत जल्द यह व्यवस्था भारत मे भी लागू कर दी जाएगी, .......ओर सारे लिबरल लोग इसके लिए सहमत होकर सरकार की हां में हां मिलाएंगे..