राहुल गांधी की बैठक में शामिल होने आई कांग्रेस MLA की महिला पुलिसकर्मी के साथ थप्पड़बाजी, देखें वीडियो

अपनी पार्टी की हार की समीक्षा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। इसी दौरान कांग्रेस MLA और महिला पुलिस कांस्‍टेबल...

Update: 2017-12-29 09:43 GMT

शिमला : अपनी पार्टी की हार की समीक्षा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। यहां राहुल गांधी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श कर रहे हैं। वहीं इस बैठक से पहले कांग्रेस MLA और महिला पुलिस कांस्‍टेबल के बीच हाथापाई का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है राहुल गांधी की बैठक में शामिल होने के लिए आई महिला विधायक ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया। फिर जवाब में महिला पुलिसकर्मी ने भी विधायक को थप्पड़ जड़ दिया और दोनों के बीच जमकर थप्पड़ चले।

दरअसल शिमला स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में राहुल गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इसी दौरान जब डलहौजी से कांग्रेस की विधायक आशा कुमारी को महिला पुलिसकर्मी ने रोक दिया तो दोनों के बीच इस बात को लेकर बहस हो गई।

जब महिला पुलिसकर्मी अपनी बात पर अड़ी रहीं तो विधायक आशा कुमारी को इतना गुस्सा आ गया कि उन्होनें महिला पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई की और उसे थप्पड़ मार दिया। बस फिर क्या था इसके बाद जवाब में महिला पुलिसकर्मी ने भी विधायक को थप्पड़ मारा और दोनों के बीच जमकर हाथापाई होने लगी।

नौबत इतनी आ गयी की वहां खड़े लोगों को बीच-बचाव कर दोनों को अलग करना पड़ा। इसके बाद डलहौजी विधानसभा सीट से विधायक आशा कुमारी और महिला पुलिसकर्मी के बीच हाथापाई का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।


Similar News