फ्रांस में 160 मस्जिदों को किया जाएगा सील?

Update: 2015-12-04 11:27 GMT



लंदन : पेरिस में आतंकी संगठन आईएसआईएस के भयानक हमले के बाद फ्रांस में मौजूद 160 मस्जिदों को अगले कुछ माह में बंद किया जा सकता है। आशंका जताई जा रही है कि इन मस्जिदों में धार्मिक विचारों के प्रचार के नाम पर चरमपंथ की शिक्षा दी जाती है।

फ्रांस के गृहमंत्री बर्नार्ड कैजनेब ने बताया कि आपातकाल के अंतर्गत मिले अधिकारों के तहत पिछले दो सप्ताह के अंदर तीन मस्जिदों को बंद किया गया। सुरक्षा अधिकारियों को इन मस्जिदों से जेहादी प्रचार सामग्री मिली। दो मस्जिदों को पिछले सप्ताह बंद किया गया।

गृह मंत्रालय के अनुसार देश में 100 से 160 मस्जिद बिना लाइसेंस के चल रही हैं। इन्हें बंद किया जाएगा। इन मस्जिदों का प्रचार किया जाता और काफिर शब्द का इस्तेमाल होता है।

फ्रांस में अब तक 2235 मकानों पर छापे मारे गए, जिसमें 232 लोगों को गिरफ्तार करने के अतिरिक्त 334 हथियारों को बरामद किया गया। इनमें से 34 लड़ाई में उपयोग के लायक थे।

13 नवम्बर के हमले के बाद 3 मस्जिदें बंद की गईं और गृह मंत्रालय के अनुसार 100 से 160 मस्जिदें जो बिना लाइसेंस के चल रही है, बंद की जाएंगी। इन मस्जिदों का प्रचार किया जाता और काफिर शब्द का इस्तेमाल होता है।

Similar News