नेपाल की राजधानी काठमांडू में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

नेपाल की राजधानी काठमांडू में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। लोगों में दहशत बनी हुई है। लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए।

Update: 2017-10-05 12:15 GMT

काठमांडू : नेपाल की राजधानी काठमांडू में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। हालांकि भूकंप से किसी जानमाल के नुकसान की अभी तक खबर नहीं है। लेकिन लोगों में दहशत बनी हुई है। लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए।

राष्ट्रीय भूकंप केंद्र से मिली सूचना के अनुसार तडके दो बज कर चार मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई। इसका केंद्र गंगाबू इलाके के उत्तर में था। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की तीव्रता काफी कम थी।

स्थानीय लोगों ने भूकंप के झटके को काफी महसूस किया। हालांकि भूकंप से किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।

Similar News