भाजपा के युवा नेता की गोली मारकर हत्या

Update: 2017-11-03 02:24 GMT
BJP

शोपियां: भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के नेता गौहर हुसैन भट्ट की हत्या कर दी गई। पुलिस को आतंकियों पर मर्डर का शक है. फिलहाल तनावपूर्ण स्तिथि बनी हुयी है। 


कश्मीर के शोपियां में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रधान गौहर अहमद की आतंकियों द्वारा की गई निर्मम हत्या की पार्टी ने कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने इसे कश्मीर में भाजपा की लोकप्रियता से हताश पाकिस्तान समर्थक देश विरोधी तत्वों की कार्रवाई करार दिया है। वीरवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से लेकर हर कार्यकर्ता ने शोक जताने के साथ हत्यारों को उनके किए की सजा देने की पुरजोर मांग की।

उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने कहा है कि भाजपा के युवा नेता की हत्या के जिम्मेदार आतंकवादियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। हत्या करने वाले वे लोग हैं जो कश्मीर में शांति नहीं चाहते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी दुख का इजहार किया है। राज्य महासचिव व भाजपा के कश्मीर प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा है कि देश विरोध तत्व घाटी में भाजपा के बढ़ते प्रभाव से हताश हो गए हैं।


यह हत्या पार्टी कार्यकर्ताओं को डराने के लिए की गई है। कश्मीर में भाजपा कार्यकर्ताओं को उचित सुरक्षा प्रदान की जाए। उनके साथ युवा मोर्चा के राज्य प्रधान सुरेश अजय मगोत्रा ने भी गौहर की हत्या को शरारती तत्वों की कायराना हरकत बताया है। राज्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता ने कहा है कि कुछ लोगों के लिए कश्मीर में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता को पचाना मुश्किल हो रहा है। गौहर की हत्या ऐसे ही तत्वों ने की है। उसकी कुर्बानी व्यर्थ नही जाएगी।

Similar News