बीएसएफ के 'ऑपरेशन अर्जुन' के आगे पाक ने टेके घुटने, फोन पर गिड़गिड़ाया
पाक अपनी फायरिंग में कई बार आम नागरिकों के घरों को निशाना बनाता है जिसमें कई मासूम और निर्दोष लोग मारे जा चुके हैं। पाकिस्तान की इस नापाक करतूर के बाद भारत ने भी अब उसके ही अंदाज में उसे (पाकिस्तान को) जवाब देना शुरू कर दिया है।;
जम्मू कश्मीर: बर्डर पर पाकिस्तानी रेजर्स हर दिन सीज फायर तोड़ कर फायरिंग करते रहते हैं। हालांकि भारतीय सेना भी इसका मुंहतोड़ जवाब देती है। पाक अपनी फायरिंग में कई बार आम नागरिकों के घरों को निशाना बनाता है जिसमें कई मासूम और निर्दोष लोग मारे जा चुके हैं। पाकिस्तान की इस नापाक करतूर के बाद भारत ने भी अब उसके ही अंदाज में उसे (पाकिस्तान को) जवाब देना शुरू कर दिया है। जिसके बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने घुटने टेक दिये और रूको-रूको करने लगे हैं।
भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सीमा के करीब स्थित पाकिस्तानी सेना के वर्तमान और पूर्व सैन्य अफसरों के घरों और खेतों पर निशाना लगाकर हमला कर रही है, जिससे पाकिस्तानी सेना संघर्ष विराम का अनुरोध करने को मजबूर हो गए हैं। अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तानी स्नाइपरों द्वारा भारतीय सैनिकों को मारने और सीमावर्ती गांवों और ग्रामीणों पर गोलीबारी के बाद 'ऑपरेशन अर्जुन' नाम से अभियान शुरू किया है। भारत के इस अभियान के बाद पाकिस्तानी सेना घुटनों पर आ गयी है और शांति चाहती है। इसलिए उन्होंने संघर्ष विराम का अनुरोध किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तानी स्नाइपरों द्वारा भारतीय सैनिकों को मारने और सीमावर्ती गांवों और ग्रामीणों पर गोलीबारी के बाद 'ऑपरेशन अर्जुन' नाम से अभियान शुरू किया है। भारत के इस अभियान के बाद पाकिस्तानी सेना घुटनों पर आ गयी है और शांति चाहती है। इसलिए उन्होंने संघर्ष विराम का अनुरोध किया है।
पाकिस्तानी रेंजर्स पंजाब के डीजी मेजर जनरल अजगर नवीद हयात खान ने बीएसएफ के डायरेक्टर केके शर्मा को पिछले हफ्ते में दो बार फोन किया और गोलीबारी रुकवाने का अनुरोध किया। रिपोर्ट के अनुसार शर्मा ने पाकिस्तानी डीजी हयात खान को पाकिस्तान की तरफ से की जा रही गोलीबारी पर कड़ा एतराज जताया। बगैर किसी उकसावे के पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गयी गोलीबारी में भारतीय आम नागरिकों के जानो माल का नुकसान होता रहा है।