आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन, 2 लोगों की मौत, 7 घायल
जम्मू-कश्मीर में सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को पाकिस्तान ने फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की है;
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को पाकिस्तान ने फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की है। आरएसपुरा सेक्टर में सुबह से शुरू हुई इस फायरिंग में 2 लोगों की मौत हो गई है। इसमें एक महिला भी शामिल है।
बताय जा रहा है इस गोलीबारी में 7 अन्य लोग घायल हो गए है। शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से सुबह 6:30 बजे आरएसपुरा, अरनिया, रामगढ़, हीरानगर, सांबा में जबरदस्त गोलीबारी की जा रही है।
पाक रेंजर्स भारत की करीब 30-40 चौकियों को निशाना बनाकर लगातार फायरिंग कर रहे हैं। भारत की ओर से भी सुरक्षाबल पाकिस्तान की इस फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
Jammu & Kashmir: Two civilians killed, four injured in ceasefire violation by Pakistan in R S Pura sector; #Visuals from hospital pic.twitter.com/Z343u5v1Gb
— ANI (@ANI) January 19, 2018
वहीं गोलीबारी में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले गुरुवार को पाकिस्तानी सेना की ओर से अर्निया सेक्टर में की गई गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया था।