J&K: बडगाम में पत्थरबाजी में तमिलनाडु के टूरिस्ट की मौत

मृतक का नाम आर थिरुमणि (22) है। वे चेन्नई के रहने वाले थे।;

Update: 2018-05-08 06:06 GMT
नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में पत्थरबाजी आम बात है। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी पर्यटक की मौत पत्थरबाजी से हुई। मृतक का नाम आर थिरुमणि (22) है। वे चेन्नई के रहने वाले थे।
बताया जा रहा है कि हादसा सोमवार सुबह बडगाम के नरबल इलाके में हुआ। गुलमर्ग जा रहे एक पर्यटक वाहन पर अचानक कुछ लोगों ने पत्थर बरसाए। इसी दौरान उनके सिर में पत्थर जा लगा।
उन्हें सुरक्षा बल ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया, लेकिन उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात पत्थरबाजों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अस्पताल जाकर मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुखद है, मेरा सिर शर्म से झुक गया है। उधर, घटना पर पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने दुख जताते हुए पत्थरबाजों पर गुस्सा निकाला है।
उन्होंने कहा, 'हमने एक पर्यटक के वाहन पर पत्थर फेंका जिसमें वह जा रहा था और उसकी मौत हो गई। हमने एक मेहमान को पत्थर मारे जिससे उसकी मौत हो गई।'

Similar News