जम्‍मू: गणतंत्र दिवस के मौके पर मानवबम विस्फोट की संदिग्‍ध फिदायीन महिला गिरफ्तार

गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षाबलों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए जम्‍मू में संदिग्‍ध फिदायीन महिला को गिरफ्तार किया है।;

Update: 2018-01-26 08:15 GMT

श्रीनगर : गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षाबलों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए जम्‍मू में संदिग्‍ध फिदायीन महिला को गिरफ्तार किया है। आशंका थी कि वह गणतंत्र दिवस के मौके पर घाटी में आत्मघाती हमला करने की फिराक में है।

तीन दिन पहले ही जम्मू कश्मीर पुलिस ने अलर्ट जारी किया था। आशंका जताई गई कि वह घाटी में गणतंत्र दिवस परेड स्थल पर या उसके आस-पास आत्मघाती हमले को अंजाम दे सकती है।

इससे पहले कि किसी नापाक वारदात को अंजाम दिया जाता गुरुवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया। खुफिया जानकारी के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

लड़की की पहचान सादिया शेख के रूप में हुई है। 18 साल की यह लड़की पुणे से आई थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एडीजी मुनीर अहमद खान ने इस बारे में जानकारी दी। मानव बम इस महिला से पूछताछ व जांच की जा रही है।



Similar News