झारखंड के चुनावी रैली में अमित शाह ने कांग्रेस पर कसा तंज, राहुल गांधी को दी ये चुनौती

भाजपा का उद्देश्य झारखंड को विकास के रास्ते पर ले जाना है

Update: 2019-12-02 08:57 GMT

झारखंड। झारखंड में पहले चरण का मतदान खत्म हो चुका है. अब दूसरे चरण की वोटिंग की सरगर्मी है. 7 दिसंबर को राज्य के 20 विधानसभा सीटों पर मतदान है.केन्द्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज चक्रधरपुर, झारखंड में विशाल जनसभा को संबोधित किये हैं। और कहा है कि -

2014 में देश ने मोदी जी को पूर्ण बहुमत दिया और झारखंड ने रघुबर दास जी की सरकार को पूर्ण बहुमत दिया और आज देखिये यहां किस गति से विकास हो रहा है। पांच साल के अंदर नरेन्द्र मोदी सरकार और रघुवर सरकार ने झारखंड के अंदर से नक्सलवाद को उखाड़ के यहां विकास का रास्ता प्रशस्त करने का काम किया है। जो पार्टियां टिकट बांटने में खरीद-फरोख्त करती हो। जो पार्टियां आदिवासियों का शोषण करती हो। जो पार्टियां झारखंड की रचना की विरोधी हों। जो पार्टियां अरबों-खरबों का भ्रष्टाचार करती हों, उन पार्टियों को वोट देकर झारखंड का विकास नहीं हो सकता है। 

रघुवर दास जी ने पांच साल के अंदर जीरो करप्शन वाली सरकार देने का काम किया है। जब झारखंड राज्य की रचना के लिए आंदोलन चल रहा था तो उस समय यहां के युवाओं पर कांग्रेस पार्टी ने गोलियां और डंडे चलवाये थे। कांग्रेस झारखंड की रचना का विरोध करती थी और आज हेमंत सोरेन उसी कांग्रेस पार्टी की गोद में बैठकर मुख्यमंत्री बनने के लिए निकले हैं। उनका उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना है और भाजपा का उद्देश्य झारखंड को विकास के रास्ते पर ले जाना है

ओबीसी समाज के लिए हमने तय किया है कि जैसे ही भाजपा सरकार बनती है वैसे ही आदिवासियों, दलितों को आरक्षण कम किए बिना ओबीसी समाज के आरक्षण को बढ़ाने के लिए हम एक कमेटी बनाने की तैयारी कर चुके हैं 

मैं आज, श्री राहुल गांधी यहां पर हैं उनको चैलेंज देने आया हूं कि राहुल बाबा आपके 55 साल का शासन और हमारे पांच साल का शासन का हिसाब लेकर मैदान में आ जाओ।

हमनें पांच साल के अंदर एक प्रकार से विकास की गंगा को आदिवासी, पिछड़े समाज के घर में पहुंचाने का काम किया है मोदी सरकार ने देवधर में AIIMS बनाया, देवधर, बोकारो, दुमका और जमशेदपुर में एयरपोर्ट बनाएं। रांची में कैंसर अस्पताल बनाया, हजारीबाग-पलामू और दुमका में मेडिकल कॉलेज बनाये और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 20 लाख किसानों को लाभ पहुंचाने का काम किया।

कांग्रेस पार्टी के नेता सर्वोच्च अदालत में जाकर कहते थे कि राम जन्म भूमि का केस चलाने की जरूरत नहीं है। आप लागों की ताकत से हमने आग्रह किया कि केस चलना चाहिए, जिसका परिणाम ये आया है कि सुप्रीम कोर्ट ने जजमेंट दिया है कि अयोध्या में ही राम मंदिर बनेगा। 

मैं आज आप से कहना चाहता हूं कि 2024 चुनाव से पहले पूरे देश में NRC लगाकर घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालने का काम भाजपा करेगी।


Tags:    

Similar News