प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान, लटकता मिला पेड़ से शव

Update: 2021-09-04 10:39 GMT

जमशेदपुर के लावजोड़ा में गांव के प्रेमी युगल ने एक साथ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार सुबह युवक जयदेव महतो (20) और 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव गांव से कुछ दूरी पर पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता दिखा।

घटना की सूचना पाकर पटमदा डीएसपी सुमित कुमार इंस्पेक्टर हीरालाल महतो, थाना प्रभारी शंकर लकड़ा घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ही दोनों परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। बोड़ाम थाना प्रभारी शंकर लकड़ा ने बताया कि घटनास्थल से सुसाइट नोट, मोबाइल रस्सी व कलम बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में जयदेव ने लिखा कि दोनों ने शादी कर ली है। अब उन्हें कोई अलग नहीं कर सकता। दोनों अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।

जयदेव के जीजा गोविंद ने बताया कि जयदेव बीए का छात्र था और लड़की इंटर की छात्रा थी। कुछ दिनों पहले ही जयदेव ने घर पर लड़की के बारे में बताया था पर घरवालों ने शादी से इनकार कर दिया था। गुरुवार की रात से ही जयदेव घर से गायब था। घरवालों ने उसकी काफी खोजबीन की पर वह नहीं मिला। सुबह खबर मिली कि उसका शव पेड़ से लटका हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों के बीच एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। नाबालिग इंटरमीडिएट की छात्रा थी, जबकि युवक जयदेव महतो डिग्री कॉलेज जाल्ला का पार्ट वन का छात्र था।

Tags:    

Similar News