Jharkhand News : अवैध संबंध के आरोप में युवक की हत्या, पंचायत में भीड़ ने जमकर पीटा, जानें पूरा मामला

हेरहंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सेरनदाग के हेसातु ग्राम में अवैध संबंध के आरोप में युवक को भीड़ ने बेरहमी से पीटा जिससे शुक्रवार को उसकी मौत हो गई, मृतक की पहचान दिनेश सिंह उर्फ दीनू के रूप में हुई है...

Update: 2022-02-12 12:19 GMT

Jharkhand News : झारखण्ड से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है| पंचायत जिसे जहां लोगों के साथ न्याय किया जाता है, वहीं एक युवक को भीड़ ने बेरहमी से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया| बता दें कि यह मामला झारखंड के लातेहार जिले का है| यहां हेरहंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सेरनदाग के हेसातु ग्राम में अवैध संबंध के आरोप में युवक को भीड़ ने बेरहमी से पीटा जिससे शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनेश सिंह उर्फ दीनू के रूप में हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिनेश सिंह पर सूर्यदेव सिंह उर्फ चरकु नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया था। गुरुवार को सूर्यदेव सिंह दिनेश को पकड़कर ले गया। इसके बाद उसने पंचायत के लिए ग्रामीणों को जमा किया। पंचायत में दिनेश को दोषी मानकर ग्रामीणों की भीड़ ने न सिर्फ जमकर पीटा बल्कि 51 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।

दिनेश के परिजनों ने पंचायत के समक्ष पैसा देने की बात स्वीकार कर ली और गंभीर रूप से घायल दिनेश को घर ले आए। इसके बाद घर पर दिनेश की हालत बिगड़ने लगी और शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया की कि दिनेश सिंह का घर खपिया ग्राम में है। विवाह के बाद वह सपरिवार हेसातु गांव स्थित ससुराल में रहने लगा था। सूचना मिलते ही हेरहंज थाना प्रभारी प्रदीप वर्मा दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना में दिनेश के दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया। दिनेश की मौत से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Tags:    

Similar News