अपहरण हुआ छात्र शरत का शव मिला एक झील से

19 साल के कॉलेज स्टूडेंट शरत कुमार का शव शुक्रवार को एक झील के पास बरामद किया गया। शरत के पिता निरंजन कुमार इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के सीनियर अफसर हैं।

Update: 2017-09-22 07:45 GMT

बेंगलुरु: कुछ दिन पहले ही एक वीडियो में उसने अपने माता-पिता को अपहरणकर्ताओं को 50 लाख रुपये देने को कहा था। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बेंगलुरु में अगवा किए गए 19 साल के कॉलेज स्टूडेंट शरत का शव शुक्रवार को एक झील के पास बरामद किया गया। शुक्रवार सुबह इन अपराधियों ने पुलिस को उस जगह के बारे में जानकारी दी, जहां उन्होंने छात्र के शव को गाड़ दिया था। शरत के पिता निरंजन कुमार इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के सीनियर अफसर हैं।

शरत का जब अपरहरण किया गया था तब वह अपनी नई मोटरसाईकिल पर सवार होकर अपने दोस्तों के पास जा रहा था. रास्ते में ही उसे अगवा कर लिया गया था।

इस मामले में पुलिस छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन आरोपियों ने पुलिस को उस जगह के बारे में जानकारी दी, जहां उन्होंने शरत के शव को गाड़ दिया था। शरत के पिता आयकर विभाग में सीनियर पोस्ट पर काबिज हैं।

Similar News