त्यौहार के इस सीजन पर 211 विशेष रेल सेवाएं 2561 फेरे लगायेंगी, यात्रियों को सुगम यातायात व्यवस्था की शुरुआत

Update: 2022-10-26 12:04 GMT

इस त्योहार के मौसम में रेल यात्रियों की सुविधा और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने हेतु भारतीय रेल इस साल छठ पूजा तक 211 विशेष ट्रेनों (जोड़े में) की 2561 फेरे चला रहा है। रेलवे मार्गों पर दरभंगा, आजमगढ़, सहरसा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, फिरोजपुर, पटना, कटिहार और अमृतसर आदि जैसे देशभर के प्रमुख स्थलों को जोड़ने के लिए विशेष ट्रेनों की योजना बनाई गई है।

भारतीय रेल ने इस त्योहार के मौसम के दौरान यात्रियों के लिए सुगम एवं आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने हेतु अतिरिक्त 32 विशेष सेवाओं को अधिसूचित किया है, जबकि 179 विशेष सेवाओं को पहले अधिसूचित किया गया था।



 


Tags:    

Similar News