मोहाली से रांची आए धोनी, बेटी संग पहुंचे मतदान केंद्र

Update: 2019-05-06 14:42 GMT

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय टीम के तजुर्बेदार और तेजतर्रार विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी मोहाली से रांची आए वोटिंग करने के लिए. धोनी पत्नी साक्षी, पिता पान सिंह धोनी और मां देवकी देवी के साथ राजधानी रांची में जेवीएम श्यामली स्कूल में बने बूथ नंबर 378 पर मतदान किया. धोनी सोमवार सुबह चार्टड प्लेन से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचे. इसके बाद वे घर पहुंचे, जहां से करीब एक घंटे बाद मतदान के लिए पहुंचे.


 महेंद्र सिंह धोनी मतदान केंद्र पर अपनी बेटी जीवा को गोद में लिए हुए आए. उनके आने की खबर सुनकर उनके हजारों समर्थक और प्रशंसक वहां इकट्ठा हो गए. महेंद्र सिंह धोनी ने वोटिंग करने के बाद उनके साथ सेल्फी भी ली.

Tags:    

Similar News