मध्यप्रदेश में बीजेपी के विधायक का अचानक निधन, पार्टी में शोक की लहर

बीजेपी विधायक मोहर सिंह का निधन

Update: 2021-03-04 06:49 GMT

विदिशा। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के विदिशा (Vidisha) से चार बार भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) विधायक रहे ठाकुर मोहर सिंह (Thakur Mohar Singh) का इलाज के दौरान भोपाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे।

पूर्व विधायक ठाकुर मोहर सिंह को पांच दिन पूर्व ही श्वास संबंधी बीमारी के चलते भोपाल के एक निजी हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, जहां से गंभीर हालत में उन्हें कल शाम एक अन्य निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। वहां देर रात्रि उनका निधन हो गया।

दिवंगत नेता ठाकुर मोहर सिंह 1980 से 1998 तक चार बार विदिशा के लोकप्रिय विधायक रहे, उनके बाद उनकी पत्नी शुशीला सिंह भी विदिशा से विधायक निर्वाचित हुयी।

ठाकुर मोहर सिंह सहज, सरल और मिलनसार व्यतित्व के धनी थे। विधायक रहते हुए जेब में विधायक की सील लेकर चलने से उनकी लोकप्रियता सील वाले विधायक के रुप में अधिक बढ़ गयी थी। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर उनके निज निवास विदिशा के माधवगंज चौक से निकाली जाएगी।

Tags:    

Similar News