झाबुआ उपचुनाव से पहले बीजेपी को सीएम कमलनाथ ने दिया बड़ा झटका

Update: 2019-10-09 11:53 GMT

झाबुआ उप चुनाव को लेकर अब कांग्रेस ने कमर कसली है। पार्टी चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झौंकने को तैयार है। मुख्यमंत्री कमलनाथ बुधवार को झाबुआ में कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया के समर्थन में जनसभा और रोड शो करने पहुंचे हैं।

कमलनाथ ने कहा कि गोपालपुरा हवाई पट्टी से कल्याणपुरा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा को बड़ा झटका भी लगा है। मुख्यमंत्री नाथ ने भाजपा के 100 कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल किया। उन्होंने सभी को कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया है।

दरअसल, झाबुआ उपचुनाव में अब बहुत कम दिन बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस कोई मौक नहीं छोड़ना चाहती। इसलिए दिग्गज नेताओं ने यहां कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया के लिए जनसपंर्क शुरू कर दिया है। बुधवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यहां जनसभा में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस ने भाजपा के 100 कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है।

इस दौरान उनके साथ जनसंपर्क मंत्री पी सी शर्मा, जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल भी मौजूद रहे। रोड शो और आमसभा को लेकर पार्टी द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया का मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी भानू भूरिया से है।

Tags:    

Similar News