जब तक कांग्रेस की नहीं बनेगी सरकार तब नहीं पहनूंगा जूता, अब खुद मुख्यमंत्री ने पहनाए जूते

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खुद उस कार्यकर्ता को जूते पहनाए, मुख्यमंत्री ने खुद इसकी जानकारी अपने ट्विटर हेंडल पर दी।

Update: 2018-12-26 13:33 GMT

भोपाल : मध्य प्रदेश में कांग्रेस का एक कार्यकर्ता है जिसने शपथ ले रखी थी कि जबतक राज्य में कांग्रेस की सरकार नहीं बन जाती तबतक वह जूता नहीं पहनेगा। अब मध्य प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार बन गई तो मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खुद उस कार्यकर्ता को जूते पहनाए, मुख्यमंत्री ने खुद इसकी जानकारी अपने ट्विटर हेंडल पर दी।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लिखा कि बुधवार को निवास पर मध्य प्रदेश के राजगढ़ से कार्यकर्ता दुर्गा लाल किरार से मिलकर उन्हें जूते पहनाएं, दुर्गा लाल किरार ने संकल्प लिया हुआ था कि जबतक मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बन जाती तबतक जूता नहीं पहनेगा। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ता की निष्ठा को सलाम किया है।



मध्य प्रदेश में 15 साल के बाद कांग्रेस की सरकार बन पायी है और कमलनाथ मुख्यमंत्री बने हैं। राज्य में लगातार 15 साल तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही और 13 साल तक शिवराज चौहान मुख्यमंत्री रहे, शिवराज चौहान से पहले उमा भारती और बाबू लाल गौड़ मुख्यमंत्री बने थे। इस बार के विधानसभा चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर रही, कुल 230 विधानसभा सटों में कांग्रेस को 114 और भाजपा को 109 सीट पर जीत मिली, लेकिन 4 निर्दलीय, 2 बसपा और 1 सपा विधायक से समर्थन मिलने के बाद कांग्रेस सरकार बनाने में कामयाब हो गई।

Similar News