डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेयी हो सकते है एमपी के अगले राज्यपाल - सूत्र

कल शाम तक घोषणा की सम्भावना

Update: 2020-08-08 04:55 GMT

संजय रोकड़े 

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर से सरोकार रखने वाले डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेयी मध्यप्रदेश के अगले राज्यपाल हो सकते है। कल शाम तक घोषणा की सम्भावना है। डॉक्टर लक्ष्मीकांत बेहद सरल और सादगी पसंद इंसान है। उनकी सादगी का आलम ये है कि वे विधायक होने के बाद भी मेरठ शहर में अपनी स्कूटर से ही चलते रहे है। यहां तक कि वे विधानसभा भी स्कूटर से ही पहुंच जाते थे। शहर में किसी अहम बैठक या जनता के बीच समस्या भी सुनना हो तो भी वो स्कूटर से ही जाया करते है।

बताते है कि आज भी उनके नाम पर एक स्कूटर ही रजिस्टर्ड है। विधायक बनने के बाद भी वे शहर की बैठकों में स्कूटर से ही जाते रहे है। वे आज भी बे-कार है। मतलब उनके पास एक कार तक नही है। डॉक्टर वाजपेयी का स्कूटर मेरठ में काफी चर्चाओं में रहता है।

राजनीतिक सफर

वे छात्र जीवन से ही राजनीति करते रहे है। डॉक्टर लक्ष्मीकांत कालेज के दिनों से ही स्टूडेंट के हित में राजनीति करते आ रहे है। वे कालेज के दिनों में छात्र संघ के महासचिव रहे है। वाजपेयी 14 साल की उम्र से ही जनसंघी हो गए थे। डॉक्टर वाजपेयी को सबसे पहले जनता पार्टी ने 1977 में युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बना दिया था। उसके बाद 1980 में भाजपा का जिला महासचिव बनाया था।

डॉक्टर लक्ष्मीकांत का काम के प्रति समर्पण देख कर पार्टी ने उन्हें भाजपा युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बना दिया। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे। पार्टी ने ये चुनाव प्रदेश में उनके नेतृत्व में ही फतेह किया था। वे मेरठ से पार्टी के सांसद प्रत्याशी भी रह चुके है।

डॉक्टर लक्ष्मीकांत ने मेरठ कॉलेज से बीएससी करके हरिद्वार के आयुर्वेदिक कालेज से बीएएमएस की डिग्री हासिल की है। 

Tags:    

Similar News