मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर

Update: 2019-05-15 07:38 GMT

भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस के दिवंगत नेता अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज सिंह का 84 साल की उम्र में बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे कई दिनों से बीमार थीं। उनके बेटे और कांग्रेस नेता अजय सिंह ने यह जानकारी दी। सरोज सिंह दो साल से बेटी वीणा के साथ नोएडा में रहती थीं। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद अजय सिंह दिल्ली रवाना हो गए।

सोते वक्त आया अटैक

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सरोज सिंह को रात में सोते समय हार्ट अटैक आया। सुबह जब डॉक्टरों ने चेक किया तो वे मृत मिलीं। इसके बाद उनके परिवार को सूचना दी गई। परिवार वालों ने बताया कि अंतिम संस्कार मध्यप्रदेश स्थित उनके गृह नगर चुरहट में किया जाएगा।

2011 में अर्जुन सिंह का निधन हुआ था

अर्जुन सिंह तीन बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्र में मंत्री और पंजाब के राज्यपाल रहे। 4 मार्च 2011 को दिल्ली में उनका निधन हुआ था। अर्जुन सिंह और सरोज सिंह के दो बेटे अभिमन्यु, अजय और बेटी वीणा सिंह हैं। अभिमन्यु बिजनेसमैन हैं, जबकि अजय मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे हैं। वीणा भी सीधी से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताया. 

पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि अजय सिंह की माताजी श्रीमती सरोज कुमारी जी के निधन का समाचार प्राप्त हुआ। मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और अजय सिंह जी समेत सभी परिजनों को इस गहन दुःख को सहन करने की क्षमता प्रदान करें।

Tags:    

Similar News