ज्योतिरादित्य सिंधिया को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी

Update: 2019-11-15 09:29 GMT

भोपाल: कांग्रेस हाई कमान ने आज झारखंड में होने वाले विधानसभा सभा चुनाव के मद्देनजर अपनी स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी हैं।

इस सूची में सोनिया गांधी,राहुल गांधी,मनमोहन सिंह,गुलाम नबी आजाद,अधीर रंजन सिंह,रणदीप सिंह सुरजेवाला,मुकुल वासनिक भूपेश पटेल,अशोक गहलोत के साथ ही मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ और कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी गई हैं।

सिंधिया के अलावा उनके कट्टर समर्थक और मध्य प्रदेश के वनमंत्री उमंग सिंघार को भी पार्टी हाई कमान ने स्टार प्रचारकों की सूची में स्थान दिया हैं लेकिन आज जारी हुई पहली सूची में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का नाम नही हैं। उम्मीद हैं की कांग्रेस अपनी तीन सूची और जारी करेगी जिसमे इन दोनों बड़े नेताओं के नाम शामिल होंगे।

Tags:    

Similar News