शिवराज कैबिनेट का हुआ विस्तार, तीन नए मंत्रियों ने ली शपथ
इस बार जातिगत समीकरण साधते हुए एक को कैबिनेट और दो को राज्यमंत्री बनाए गए हैं।;
भोपाल : मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के कैबिनेट का शनिवार को विस्तार हुआ। यह उनके मौजूदा कार्यकाल का दूसरा विस्तार है। इस बार जातिगत समीकरण साधते हुए एक को कैबिनेट और दो को राज्यमंत्री बनाए गए हैं। काछी समाज को प्रतिनिधित्व देने के लिए ग्वालियर (दक्षिण) से विधायक नारायण सिंह कुशवाह को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, लोधी समाज को ध्यान में रखते हुए नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल और पाटीदार वर्ग से खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार को राज्यमंत्री बनाया गया है। बता दें कि इस साल मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी हैं।
कई बार टलने के बाद शनिवार को शिवराज कैबिनेट का विस्तार हुआ। इसका काफी वक्त से इंतजार किया जा रहा था। मंत्रिमंडल में इस बार पाटीदार और पटेल नेताओं को तरजीह दी गई है। माना जा रहा है कि ताजा विस्तार के बाद दो और लोगों को कैबिनेट में जगह मिलेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'हम कैबिनेट को अब और संतुलित बनाएंगे जो बेहतर काम और परिणाम दिलाएगी। एक विस्तार के स्थान ले चुका है दूसरे छोटे बदलाव भी जल्द हो जाएंगे।'
It is a matter of happiness, will make the cabinet more balanced which will lead to better work & results. One expansion has taken place, another small one will also be done: MP CM Shivraj Singh Chouhan on cabinet expansion pic.twitter.com/XSrvN0M05q
— ANI (@ANI) February 3, 2018
माना जा रहा है कि राजस्थान के चुनाव परिणाम आने के बाद शिवराज को विस्तार की अनुमति मिली। दरअसल, इन दोनों ही इलाकों में बीजेपी की हालत बहुत खराब है।