मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अब यह बात कहकर मचा दी सनसनी

Update: 2020-03-21 09:04 GMT

भोपाल. मध्यप्रदेश में कमलनाथ की सरकार गिर गई है। लेकिन अब भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में वापसी कर सकती है। इसका जवाब प्रदेश में होने वाले उपचुनाव तय कर देंगे। दरअसल, मध्य प्रदेश में मचे सियासी घमासान के बाद सरकार गिरने के साथ ही 22 विधायकों की विधायकी खत्म हो गई है। अब तक कुल 24 सीटों पर उप चुनाव होना है। नंबर गेम में भाजपा से पिछड़ी कांग्रेस को अगर सत्ता में वापसी करनी है तो उपचुनाव में 24 सीटों में से 17 सीटों पर जीत की जरूरत होगी। अगर ऐसा हो जाता है तो कांग्रेस की सत्ता में वापसी हो सकती है।

सीटों का गणित:-

मध्य प्रदेश में 24 सीटों पर उपचुनाव होना है। कांग्रेस के 22 बागी विधायकों से इस्तीफे और दो विधायकों के निधन होने के बाद 24 सीटों खाली है।

बहुमत के लिए आंकड़ा- 116

भाजपा के पास फिलहाल 107 विधायक हैं

कांग्रेस के पास विधायकों की संख्या- 92

अगर निर्दलीय और सपा-बसपा को मिला दें तो कुल संख्या 99 हो जाती है।

अगर निर्दलीय और सपा-बसपा कांग्रेस के साथ बने रहते हैं तो कांग्रेस को सत्ता में वापसी के लिए 24 में से 17 सीटों पर उपचुनाव जीतना ही होगा।

कांग्रेस का दावा- 15 अगस्त को कमलनाथ फहराएंगे तिरंगा

मध्यप्रदेश में सियासी समीकरण बदलने के साथ ही ये भी तय हो गया है कि अब राज्य में भाजपा की सरकार होगी और अगला मुख्यमंत्री भी भाजपा का ही होगा। इन सबके बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस ने एक बहुत बड़ा ऐलान भी कर दिया है। दरअसल, शुक्रवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया, जिसमें ये दावा किया गया है कि 4-5 महीने के अंदर राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी और कमलनाथ ही अगले मुख्यमंत्री होंगे।

Tags:    

Similar News