मध्यप्रदेश: हॉस्टल में वॉर्डन ने की शर्मनाक हरकत, चेकिंग के नाम पर उतरवाए 40 छात्राओं के कपड़े
यहां एक हॉस्टल में छात्राओं के साथ शर्मनाक हरकत करने का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के सागर में स्थित डॉ. हरि सिंह गौर यूनिवर्सिटी की 40 छात्राओं ने हॉस्टल वॉर्डन पर कपड़े उतरवाकर चेकिंग करने का आरोप लगाया है।;
मध्यप्रदेश : यहां एक हॉस्टल में छात्राओं के साथ शर्मनाक हरकत करने का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के सागर में स्थित डॉ. हरि सिंह गौर यूनिवर्सिटी की 40 छात्राओं ने हॉस्टल वॉर्डन पर कपड़े उतरवाकर चेकिंग करने का आरोप लगाया है।
दरअसल यूनिवर्सिटी में हॉस्टल वार्डन को हॉस्टल परिसर में प्रयोग किया हुआ सेनेटरी पैड मिला, जिसके बाद वार्डन ने एक-एक कर सभी 40 लड़कियों के कपड़े उतरवाए। जिसके बाद छात्राओं ने इसके खिलाफ हॉस्टल के सामने प्रदर्शन किया है। वहीं इस मामले में यूनिवर्सिटी ने दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया है।
जानकारी के मुताबिक, 24 मार्च को डॉ. हरिसिंह गौर यूनिवर्सिटी के रानी लक्ष्मीबाई कन्या छात्रावास परिसर में इस्तेमाल किया हुआ गंदा सेनेटरी पैड मिला था। इस घटना से हॉस्टल वार्डन और आउटसोर्सिंग वार्डन नाराज हो गईं। ये पता करने के लिए कि खुले में गंदा पैड किसने फेंका है, उन्होंने छात्राओं की तलाशी शुरू करवा दी। इसी क्रम में उन्होंने अपनी दबंगई दिखाते हुए लड़कियों के कपड़े तक उतरवाकर उनकी तलाशी ली।
#MadhyaPradesh: At least 40 girls, residing in one of the hostels of Dr Hari Singh Gour University in Sagar, allege that they were stripped & searched by hostel warden after a used sanitary pad was found lying in the hostel premises. pic.twitter.com/G2m1rMnGkG
— ANI (@ANI) March 26, 2018
लड़कियों का आरोप है कि हॉस्टल के वार्डन ने हॉस्टल परिसर में इस्तेमाल किया हुआ सैनिटरी पैड मिलने पर सभी लड़कियों को निवस्त्र करके तलाशी ली है। इस घटना के बाद लड़कियां काफी डर गई और सदमे में उन्होंने यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर आरपी तिवारी को लिखित शिकायत भेजी।
शिकायत मिलने के बाद तिवारी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं और कहा कि तीन दिनों के अंदर जांच पूरी कर ली जाएगी और दोषी पाए जाने पर दोनों वार्डनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।