'डांसिंग अंकल' ने नया वीडियो पोस्ट कर सलमान और गोविंदा को दिया ये चैलेंज
इस वीडियो में वह गोविंदा और सलमान खान की फिल्म पार्टनर के गाने सोणी दे नखरे गाने पर डांस कर रहे हैं।;
नई दिल्ली : अपने डांसिंग स्टेप्स से रातोंरात पूरे देश को दीवाना बनाने वाले 'डांसिंग अंकल' संजीव श्रीवास्तव का रोज एक नया विडियो आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से इन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट (@SanjeevMP_) भी बनाया जिस पर कम समय में ही 9 हजार से ऊपर फॉलोअर्स हो गए हैं। इन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर नया विडियो पोस्ट किया है।
इसमें वह गोविंदा और सलमान खान की फिल्म पार्टनर के गाने सोणी दे नखरे गाने पर डांस कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस गाने पर डांस करने के लिए सलमान खान और गोविंदा को चैलेंज किया है। उनके इस नए विडियो को लोग काफी पसंद और शेयर कर रहे हैं। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए विदिशा नगर निगम ने उन्हें अपना ब्रैंड ऐंबेस्डर बनाया है। पहले आप विडियो देखिए...
आपसे कल किया हुआ वादा निभाते हुए आज आप सबके लिए
— Sanjeev Shrivastava (@SanjeevMP_) June 3, 2018
"सोनी दे नखरे सोणे लगते"
पर मेरा डांस वीडियो!@govindaahuja21 जी और @BeingSalmanKhan जी को मैं उनके ही इस गाने पर #SanjeevMoves करने का चैलेंज करता हूँ..! 😉 pic.twitter.com/YLEIGcYywP
इससे पहले भी उनका एक विडियो सामने आया जिसमें वह साल 1990 में आई फिल्म थानेदार के 'तम्मा तम्मा' गाने पर ठुमके लगा रहे हैं। यह विडियो भी आने के बाद भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।इनके डांस के चर्चे इस कदर फैले हैं कि MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह तक ने इनकी तारीफ में ट्वीट किया। इनके डांस की दीवानों में बॉलिवुड के कई ऐक्टर्स का नाम भी शामिल है।
ये मेरा पहला वो वीडियो है जिसने मुझे आप के साथ जोड़ दिया, शुक्रिया आप सभी ने इस वीडियो को बहुत शेयर किया। pic.twitter.com/6wwyZv8HB1
— Sanjeev Shrivastava (@SanjeevMP_) June 2, 2018
रवीना टंडन, दिव्या दत्ता से लेकर गोविंदा तक इनके डांस के दीवाने हो गए हैं। यहां तक कि सुनील शेट्टी ने तो इन्हें अपने पास मुंबई बुलाया है। आपको बता दें, संजीव श्रीवास्तव मध्यप्रदेश के विदिशा के रहने वाले हैं। भाभा रिसर्च इंस्टिट्यूट भोपाल में प्रफेसर के पद पर कार्यरत डांसिंग अंकल के नाम से मशहूर हुए संजीव श्रीवास्तव को प्यार से डब्बू नाम से बुलाया जाता है। इनके दो विडियोज सोशल मीडिया पर धमाका मचा चुके हैं।