मध्य प्रदेश की राजनीति में 15 साल बाद दिग्विजय सिंह की वापसी, राहुल ने सौंपी ये जिम्मेदारी

आपको बता दें मध्य प्रदेश के 230 सदस्यीय विधानसभा में दिसंबर में चुनाव होना है।;

Update: 2018-05-22 11:15 GMT
Digvijay Singh
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश की राजनीति में 15 साल बाद दिग्विजय सिंह की वापसी हुई है। कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें कॉर्डिनेशन कमिटी का अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव प्रचार समिति का मुखिया और सुरेश पचौरी को चुनाव योजना समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। मध्य प्रदेश के 230 सदस्यीय विधानसभा में दिसंबर में चुनाव होना है।

आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह 1993 से 2003 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 2003 में चुनाव हारने के बाद उन्होंने राज्य की राजनीति से केंद्र की राजनीति की ओर रुख कर लिया। पिछले साल ही उन्होंने 'नर्मदा परिक्रमा पदयात्रा' की शुरुआत की थी जो 192 दिन में पूरी हुई। 70 साल के दिग्विजय ने अपनी इस पदयात्रा के दौरान मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 110 सीटों का दौरा किया। इसका फायदा कांग्रेस को इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में मिल सकता है।

Similar News