इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, मची अफरा-तफरी, चलती ट्रेन से कूदे कई यात्री

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में आज इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में अचानक आग लग गई जिससे ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। आग के डर से चलती ट्रेन से कई यात्री कूद गए।;

Update: 2018-05-05 09:01 GMT

छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में आज इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में अचानक आग लग गई जिससे ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। आग के डर से चलती ट्रेन से कई यात्री कूद गए।

ये घटना छतरपुर के हरपालपुर स्टेशन के पास की है। बताया जा रहा है खजुराहो से उदयपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। आग लगने से डिब्बे में अफरातफरी मच गई। काफी देर तक चीख पुकार मचने के बाद लोग डर के मारे चलती ट्रेन से कूदने लगे।

यात्रियों ने गांव के लोगों के साथ मिलकर आग बुझाई। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंच गया। इसके बाद ट्रेन को महोबा के हरपालपुर स्टेशन से एक किलोमीटर पहले रोका गया। इस घटना की वजह से झांसी-मानिकपुर रेल मार्ग ठप्प हो गया है।

सूचना मिलते ही रेलवे के स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। फिलहाल ट्रेन के इंजन में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दूसरा इंजन मंगाया गया है। अभी हालात सामान्य है। घटना के कारणों की जांच रेलवे पुलिस कर रही है।

Similar News