नाबालिग छात्रा का हुआ दुष्कर्म, फिर रेपिस्टों ने रेप पीड़िता को जलाया जिंदा
कैबिनेट ने 12 साल या उससे छोटी उम्र की लड़कियों के साथ रेप के दोषियों के लिए मौत की सजा को मंजूरी दे दी है। वहीं गैंगरेप के दोषियों के लिए भी मौत की सजा का संशोधन कैबिनेट ने पारित कर दिया है। जिसके बाद दंड विधि (मप्र संशोधन विधेयक) के अहम संशोधनों को मंजूरी दे गई।;
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में नाबालिग और युवतियों से दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही है। सागर जिले में एक बार फिर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार नाबालिग से गैंगरेप करने के बाद रेप पीड़िता को जिंदा जला दिया गया। बताया गया कि दो युवकों ने 8वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया था एवं उम्र करीब 15 साल बताई जा रही है। एवं नाबालिग के शोर मचाने पर दुष्कर्म आरोपी युवक ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दिया। वहीं किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है।
फिलहाल गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा अभी फरार है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार ने रेप के दोषियों के खिलाफ सख्स सजा को मंजूरी दे दी है। शिवराज सिंह चौहान सरकार ने कैबिनेट बैठक के बाद रेप के दोषियों के खिलाफ सजा-ए-मौत को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री चौहान ने पुलिस के आला अफसरों के साथ बैठक की थी।