IPS Rashmi Shukla : जानिए- कौन हैं महाराष्ट्र की पहली महिला DGP बनी आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला?

1988 बैच की आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला को महाराष्ट्र का नया DGP बनाया गया है।

Update: 2024-01-04 15:05 GMT

महाराष्ट्र पुलिस में सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों में से एक, 1988 बैच की आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला को महाराष्ट्र का नया DGP बनाया गया है। इसके साथ ही रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र की पहली महिला DGP बन गई हैं। आपको बतादें रश्मि शुक्ला सशस्त्र सीमा बल (SSB, DG) का नेतृत्व करते हुए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थीं। रश्मि शुक्ला इससे पहले पुणे पुलिस कमिश्नर और महाराष्ट्र में खुफिया विभाग की चीफ रह चुकी हैं। रश्मि शुक्ला को 6 महीने का कार्यकाल मिलेगा। हालांकि, इसके बाद राज्य सरकार उन्हें सेवा विस्तार दे सकती है।

1988 बैच की आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र खुफिया विभाग की पूर्व प्रमुख रह चुकी हैं। वह इससे पहले फोन टैपिंग से जुड़े एक मामले में सुर्खियों में भी आईं थीं। आईपीएस रश्मि शुक्ला पर आरोप लगा था कि उन्होंने शिवसेना नेता संजय राउत, एनसीपी नेता एकनाथ खडसे समेत कुछ अन्य नेताओं का फोन टैप किया था। तब कोलाबा पुलिस स्टेशन में एक शिकायत भी दर्ज की गई थी। बाद में एकनाथ शिंदे सरकार ने उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग को खारिज कर दिया था।

Tags:    

Similar News