आज रहती है करोड़ो के आलीशान घर में ,एक समय खाने को नही होता था पैसा, महज 120 रुपये की कमाई से शुरू हुआ करियर,

हम बात कर रहे है भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस मोनालिसा की जिनकी खूबसूरती और कातिलाना अदाओं का हर कोई दीवाना है। भोजपुरी सिनेमा से लेकर रियलिटी शोज़ तक का सफलतापूर्वक सफर पार करने वाली

Update: 2023-04-15 15:37 GMT

हम बात कर रहे है भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस मोनालिसा की जिनकी खूबसूरती और कातिलाना अदाओं का हर कोई दीवाना है। भोजपुरी सिनेमा से लेकर रियलिटी शोज़ तक का सफलतापूर्वक सफर पार करने वाली मोनालिसा अब जीती है बेहद लग्जरी लाइफस्टाइल।

दरहसल, हाल ही में मोनालिसा ने देश की लाइफलाइन कहे जाने वाले मुंबई में खुद का घर खरीदा है। मोनालिसा पिछले 10 सालों से किराये के घर पर रहती थी और अब वो अपने पति विक्रांत सिंह के साथ एक लग्जिरियस घर में रहती है। ज़िंदगी में संघर्ष आपसे वो सब कुछ करवाता है जिसकी आप कल्पना भी नही कर सकते है। क्योंकि जब आपकी ज़िंदगी में वो आर्थिक तंगी आती है तो आप खुद के बारे में नही बल्कि अपनों के बारे में सोचकर मेहनत करना शुरू कर देते है। आज हम एक ऐसी ही कलाकार की स्टोरी से आपको रूबरू करवाएंगे जिसके पास एक समय खाने को नही होता था पैसा आज है करोड़ो रुपये की मालकिन और रहती है अपने पति संग बेहद ही आलीशान घर में।

पर बेहद कम लोगों को पता हैं कि मोनालिसा के पास एक समय खाने तक को नही थे पैसे और बेहद ही बुरी आर्थिक स्थिति से उनका परिवार गुज़र रहा था। तभी महज 15 सालों की उम्र में एक्ट्रेस ने काम करना शुरू कर दिया।

मोनालिसा ने भोजपुरी सिनेमा तकरीबन सभी सुपरस्टार्स के साथ काम किया है चाहें वो पवन सिंह हो, निरहुआ हो या फिर मनोज तिवारी हर के साथ मोना की जोड़ी सुपरहिट रही है।

मोनालिसा ने कोलकाता के एक होटल में काम किया और वहां उनकी सैलरी 120 रुपये होती जिसको मिलते ही एक्ट्रेस को लगता था सब कुछ मिल गया। मोनालिसा ने उसवक्त काफी संघर्ष किया और वही पर उनको एक बंगाली प्रोड्यूसर मिल गया जिसने उनको मॉडलिंग करने की सलाह दी। मोनालिसा ने उनकी सलाह मान ली और बस वही से उनकी ज़िंदगी बदल गयी जिसके बाद वो बन गयी भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस जिनके पास आज सब कुछ है।

ये उनके संघर्ष की ही बदौलत उन्होंने सफलता की सीढ़ी छुई और अब वो खुद के घर पर अपने पति संग रहती है। मोनालिसा और विक्रांत सिंह अक्सर कई फ़िल्मी इवेंट्स में देखे जाते है।मोनालिसा ने भोजपुरी सिनेमा तकरीबन सभी सुपरस्टार्स के साथ काम किया है चाहें वो पवन सिंह हो, निरहुआ हो या फिर मनोज तिवारी हर के साथ मोना की जोड़ी सुपरहिट रही है।मोनालिसा को आखिरी बार स्टार प्लस के एक रियलिटी शो में देखा गया था जिसमे वो अपनी पति संग कम्पटीशन का हिस्सा बनी थी।

Tags:    

Similar News