महाराष्‍ट्र के अहमदनगर में कुरियर के पार्सल में धमाका, दो लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक प्राईवेट कुरियर कंपनी के दफ्तर में एक पार्सल में अचानक धमाका हो गया। पार्सल में हुए धमाके में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

Update: 2018-03-21 07:34 GMT

मुंबई : महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक प्राईवेट कुरियर कंपनी के दफ्तर में एक पार्सल में अचानक धमाका हो गया। पार्सल में हुए धमाके में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

ये घटना मंगलवार की रात करीब 10 बजे की है। बताया जा रहा है धमाका शहर के बीचों-बीच मालीवाड़ा इलाक़े की एक कूरियर कंपनी में हुआ। धमाका इतना ज़ोरदार था कि आसपास की इमारतें भी हिल गईं।

धमाके में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, अभी भी उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद इस मामले की जांच में तमाम एजेंसिया जांच में जुट गई हैं।

सुचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ATS और NIA भी मामले की जांच कर रही है। उनका जांच में पता चला कि एक पार्सल अहमदनगर से पुणे भेजने के लिए कुरियर कंपनी में आया था। कुरियर कंपनी के कर्मचारियों ने जैसे ही पार्सल को उठाया उसमें धमाका हो गया।

Similar News