मुंबई: रेलवे प्लेटफॉर्म पर लड़की के साथ छेड़छाड़, RPF ने इस तरह किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी शख्स ने एक लड़की को जबरदस्ती किस करने की कोशिश की...

Update: 2018-02-23 06:51 GMT

मुंबई : महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी शख्स ने एक लड़की को जबरदस्ती किस करने की कोशिश की। उसकी ये पूरी वारदात कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये घटना नवी मुंबई के तुर्भे रेलवे स्टेशन की है, जहां लड़की घंसोली जाने के लिए लोकल ट्रेन का इंतजार कर रही थी कि तभी एक 43 साल का व्यक्ति (नरेश जोशी) पीछे से आया और उसे जबरदस्ती किस करने की कोशिश की।

उस व्यक्ति की इस हरकत से लड़की एकदम से घबरा गई लेकिन किसी तरह उसने व्यक्ति को धक्का देकर खुद को छुड़ाया। व्यक्ति की ये हरकत CCTV कंट्रोल रूम में बैठे एएसआई डीके शर्मा को दिखी उन्होंने तुरंत इस मामले में एक्शन लेते हुए 2 जवानों को मौके पर भेजा और फिर पीड़िता की शिनाख्त पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आरपीएफ ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर जीआरपी के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है आरोपी व्यक्ति नवी मुम्बई में घँसोली का रहने वाला है और उसने पूछताछ में अपना अपराध भी कबूल कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Similar News