OLA कैब में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, कंपनी ने दिया ये तोहफा

ओला कैब में पुणे की एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया, अस्पताल पहुंचने से पहले ही चलती कैब में ही उस महिला की डिलीवरी हो गई। कंपनी ने तोहफे में...;

Update: 2017-10-06 10:30 GMT

पुणे : ओला कैब में पुणे की एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया तो कंपनी ने उस महिला को 5 साल तक फ्री राइड का गिफ्ट दे दिया। ये मामला 2 अक्टूबर का है, अस्पताल पहुंचने से पहले ही चलती कैब में ही उस महिला की डिलीवरी हो गई।

दरअसल, पुणे के कोंढवा परिसर में रहने वाली महिला अपनी सास के साथ मेडिकल जांच के लिए अस्पताल जाना था, सुबह 8 बजे ओला ड्राइवर यशवंत गलांदे प्रसव पीड़ा से छटपटाती महिला ईश्वरी देवी को पिक करने पहुंचे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही इस महिला को डिलिवरी का दर्द शुरू हो गया। महिला का दर्द बढ़ गया और बच्चे ने कैब में ही जन्म ले लिया।

ड्राइवर ने फ़ौरन नवजात बच्चे और उसकी मां को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने देखभाल की और जच्चा-बच्चा दोनों ही सुरक्षित हैं। महिला के परिवारवाले ने ओला ड्राइवर यशवंत के प्रति आभार जताया। और ओला ने भी अपने ड्राइवर के इस व्यवहार पर खुशी जताई। जिसके बाद ओला ने उस महिला तथा उसके नवजात को अगले 5 साल तक OLA में फ्री राइड का ऑफर दिया।


Similar News