सियाचिन में हिमस्खलन से 10 जवान लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

Update: 2016-02-03 14:00 GMT



नई दिल्ली : दुनिया के सबसे ऊंचे रणक्षेत्र लद्दाख के सियाचिन में हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के 10 जवान गायब होने की खबर है। खबरों के अनुसार ये जवान उस समय हिमस्खलन की चपेट में आ गए जब ये 5,800 मीटर यानी 19,000 फीट की ऊंचाई पर गश्त कर रहे थे। सेना और एयरफोर्स ने राहत और बचाव का अभियान तेज कर दिया है।

सेना के प्रवक्ता कर्नल एसडी गोस्वामी ने बताया कि घटना उस समय हुई जब सेना के जवान पेट्रोलिंग पर निकले थे, तभी 19 हजार फुट की ऊंचाई पर उत्तरी सियाचिन में बर्फ का एक ग्लेशियर टूटकर नीचे आ गिरा। इस दौरान पेट्रोलिंग पर निकले जवान उसकी चपेट में आ गए। बता दें कि जिस जगह यह हादसा हुआ वहां ग्लेशियरों का टूटकर गिरना आम बात है। सर्दियों में यहां तापमान शून्य से 60 डिग्री नीचे तक चला जाता है।

ये जवान मद्रास रेजिमेंट के बताए गए हैं। सियाचिन में हिमस्खलन की घटना ग्लेशियर के उत्तरी हिस्से में हुई है जिससे एक चौकी के इसमें दबने की खबर है। हिमस्खलन को लेकर फिलहाल अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है।

Similar News