Chandra Grahan 2023 LIVE: शुरू होने वाला है चंद्र ग्रहण, कहां कैसा दिखेगा, कितने बजे समाप्त होगा? जानें- पूरी डिटेल

साल 2023 का पहला चंद्रग्रहण आज, 5 मई शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है.

Update: 2023-05-05 14:25 GMT

Chandra Grahan 2023 Date and Time in India LIVE Updates: साल 2023 का पहला चंद्रग्रहण आज, 5 मई शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है. चंद्र ग्रहण आज रात्रि 8:45 बजे शुरू होगा जो उपछाया चंद्र ग्रहण होगा और ग्रहण देर रात 1 बजे समाप्त होगा. ये 4 घंटे 15 मिनट लंबा चंद्र ग्रहण होगा. भारत के नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और पुणे कुछ ऐसे शहर हैं जहां इस चंद्र ग्रहण को आंशिक रूप से देखा जा सकेगा. चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें, क्या नहीं, किन बातों का ध्यान रखें.

जानें साल के पहले चंद्रग्रहण से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातें.

कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण

भारत की बात करें तो यहां नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और पुणे कुछ लोकप्रिय शहर हैं, जहां उपच्छाया चन्द्र ग्रहण का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा.

शुरू होने वाला है चंद्र ग्रहण

पहला चंद्र ग्रहण : 5 मई 2023 शुक्रवार

चंद्र ग्रहण शुरू: रात्रि 8:45 बजे जो उपछाया चंद्र ग्रहण होगा.

चंद्र ग्रहण समाप्त: यह ग्रहण रात्रि 1 बजे समाप्त होगा

उपच्छाया से पहला स्पर्श काल- रात्रि 08:45 पर.

परमग्रास चंद्रग्रहण काल- रात्रि 10:53 पर.

उपच्छाया से अंतिम स्पर्श काल- रात्रि 01:00 बजे.

उपच्छाया की कुल अवधि- 04 घंटे 15 मिनट्स 34 सेकंड

चंद्र ग्रहण शुरू होने और समाप्त होने का समय

साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण आज रात में 8 बजकर 46 मिनट से शुरू होगा और मध्यरात्रि के बाद 1 बजकर 2 मिनट पर समाप्त होगा. यह एक उपछाया चंद्रग्रहण होगा. जिसे आसानी से नहीं देखा जा सकेगा. यह चंद्र ग्रहण रात में 8 बजकर 46 मिनट से शुरू होगा और मध्यरात्रि के बाद 1 बजकर 2 मिनट पर समाप्त होगा. यह एक उपछाया चंद्रग्रहण होगा.

चंद्र ग्रहण में चंद्रमा के आकार में कोई परिवर्तन नहीं होता है और यह आम दिनों में नजर आने वाले आकार का ही नजर आता है. हालांकि आज उपच्छाया चंद्रग्रहण वाले दिन चंद्रमा कुछ मटमैले रंग का दिखाई देगा. 

Tags:    

Similar News