कांग्रेस ने अलका लांबा को दी बड़ी जिम्मेदारी, महिला कांग्रेस की सौंपीं कमान!
अलका लांबा 2015 में चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुकी हैं।;
नई दिल्ली : कांग्रेस ने अलका लांबा को बड़ी जिम्मेदारी दी है। महिला कांग्रेस की कमान सौंप दी है। कांग्रेस ने शुक्रवार को नेट्टा डिसूजा की जगह दिल्ली की पूर्व विधायक अलका लांबा को अपनी महिला विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नियुक्त की गईं अलका लांबा को पिछले साल कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नामित किया गया था।
कौन हैं अलका लांबा
कम उम्र में अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाली लांबा 1995 में एनएसयूआई उम्मीदवार के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के अध्यक्ष के रूप में चुनी गईं। 2014 में, उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और AAP में शामिल हो गईं लेकिन 2019 में सबसे पुरानी पार्टी में लौट आईं। अलका लांबा 2015 में चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुकी हैं।
वरुण चौधरी को सौंपी NSUI की कमान
वहीँ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वरुण चौधरी को पार्टी की छात्र शाखा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) का प्रमुख भी नियुक्त किया। NSUI की कमान वरुण चौधरी को सौंपी है।