क्या आप जनते है भारत में पासपोर्ट कितने प्रकार का होता है!
पासपोर्ट एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जिसके बिना विदेश यात्रा नहीं की जा सकती है। नेपाल और भूटान को छोड़कर दुनिया के किसी भी देश में जाने के लिए आपके पास पासपोर्ट का होना जरुरी है।
दुनिया की अधिकतर इस्लामिक देश अपने पासपोर्ट का रंग हरा रखते हैं। क्योंकि हरे रंग का इस्लाम में विशेष महत्व है। इसके अलावा कई अफ्रीकी देश जैसे बुर्किना फासो, नाइजीरिया, नाइजर, आइवरी कोस्ट और सेनेगल के पासपोर्ट का रंग भी हरा है।
नीला रंग का पासपोर्ट
इस रंग का पासपोर्ट दुनिया के अधिकतर गणतांत्रिक देशों में अपनाया गया है। इसके अलावा 15 कैरेबियाई देशों के पासपोर्ट का रंग भी नीला होता है। दक्षिणी अमेरिका के देश ब्राजील, अर्जेंटीना और पराग्वे में भी पासपोर्ट का रंग भी नीला होता है। हालांकि इनमें वेनेजुएला अपवाद है। वर्ष 1976 में अमेरिका ने भी अपने देश के नागरिकों के लिए नीले रंग का पासपोर्ट अपनाया।
काले रंग का पासपोर्ट
दुनिया के कई देशों में काले रंग का पासपोर्ट भी प्रचलित है। जिसमें अंगोला, कॉन्गो, मलावी, बोत्सवाना, जांबिया, बुरुंडी शामिल हैं। इन देशों का पासपोर्ट काले रंग का होता है। न्यूजीलैंड का पासपोर्ट भी काले रंग का होता है।
भारत में तीन तरह का होता है पासपोर्ट