Presidential election Result: राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को इतने सांसदों ने दिए वोट, सामने आया चौकानें वाला आकंड़ा

ये लड़ाई एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच है.

Update: 2022-07-21 09:27 GMT

Presidential election Result: आज तय हो जाएगा कि देश का अलगा राष्ट्रपति कौन होगा. ये लड़ाई एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच है. राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोटिंग हुई थी. नए राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगे. 

राज्यसभा औऱ लोकसभा के सांसदों के कुल 748 वोट वैलिड पाए गए। सांसदों के वोट से मुर्मू को 540 वोट मिले हैं जिनकी वैल्यू कुल 3 लाख 78 हजार वोट है। वहीं यशवंत सिन्हां को 208 वोट मिले जिनकी वैल्यू 1 लाख 45 हजार 600 हो रही है। सांसदों के 16 वोट अमान्य करार दिए गए हैं। द्रौपदी मुर्मू के राज्य और गांव में उनकी जीत को लेकर अभी से जश्न मनाया जा रहा है।

द्रौपदी मुर्मू आगे

राष्ट्रपति चुनाव में सांसदों के वोटों की गिनती पूरी हो गई है. रायसीना हिल्स की रेस में द्रौपदी मुर्मू ने बढ़त बना ली है. सांसदों के कुल पड़े 748 वोट में मुर्मू को 540 वोट मिले हैं. जबकि यशवंत सिन्हा को 208 वोट मिले हैं. 15 सांसदों को वोट इनवैलिड हो गए हैं. मुर्मू को मिले सांसदों के वोट की कुल वैल्यू 3,78,000 है. जबकि सिन्हा को मिले वोट की वैल्यू 1,45,600 है.


राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना में अभी सांसदों के मतों की गणना हो रही है और इसके बाद राज्य के मतों की गिनती होगी। इसके बाद राष्ट्रपति चुनाव के लिए बनाए गए रिटर्निग अधिकारी, राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी इन मतपत्रों की जांच करेंगे। इसके बाद द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा के पक्ष में पड़े वोटों को अलग किया जाएगा।

Tags:    

Similar News