इवांका ट्रंप GES में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंचीं, देखिए वीडियो
ग्लोबल इंटरप्रेन्योरशिप समिट-2017 (GES) में भाग लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप मंगलवार सुबह हैदराबाद पहुंच गई हैं..
नई दिल्ली : ग्लोबल इंटरप्रेन्योरशिप समिट-2017 (GES) में भाग लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप मंगलवार सुबह हैदराबाद पहुंच गई हैं। तीन दिन के लिए भारत दौरे पर आईं इवांका हैदराबाद में GES कार्यक्रम को होस्ट करती हुई नजर आएंगी। जीईएस में करीब 300 निवेशक और पारिस्थितिकी तंत्र समर्थक हिस्सा ले रहे हैं।
इवांका ट्रंप के पहुंचने से पहले ही शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इवांका ट्रंप आज सुबह करीब 3 बजे हैदराबाद के शमशाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची। हैदराबाद में इवांका पीएम मोदी से मुलाकात करेंगी। इवांका ने भारत दौरे से पहले कहा था कि यह दोनों देशों के लोगों की गहरी दोस्ती और हमारी बढ़ती आर्थिक एवं सुरक्षा भागीदारी का प्रतीक है।
आपको बता दें कि तीन दिन की इवेंट में भारत और अमेरिका से 400-400 उद्यमी भाग लेंगे, जबकि 400 उद्यमी बाकी की दुनिया के होंगे। 300 से ज्यादा इन्वेस्टर्स के इवेंट में आने की उम्मीद है। समिट में भारत के कोटे वाले निर्धारित 400 स्लॉट्स पर कब्जे के लिए मारामारी हो गई।
#WATCH Ivanka Trump arrived in Hyderabad, late last night; will be attending Global Entrepreneurship Summit #GES2017 pic.twitter.com/3FozL12bF4
— ANI (@ANI) November 28, 2017
इवांका ट्रंप के थाईलैंड, इंडोनेशिया और सिंगापुर के खास फूलों, डिनर के लिए देश भर के ताज होटल के एक्सपर्ट शेफ और सोने-चांदी की प्लेटों की सजावट के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका का भव्य स्वागत होगा। खाने में हैदराबादी स्वाद का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए मुंबई, दिल्ली और कोलकाता के ताज होटल से शेफ को आमंत्रित किया गया है। एक्सपर्ट शेफ हैदराबाद की फेमस बिरयानी सर्व करेंगे।