ITBP के जवानों ने सुकून के पलों में गाया ये गाना, वायरल हुआ वीडियो

सीमा पर इतने मुश्किल हालात में रहकर भी जवानों की इस जिंदादिली पर हर कोई फिदा हो रहा है। आप भी देखिये VIDEO

Update: 2018-05-03 05:50 GMT
नई दिल्ली : चीनी घुसपैठ से देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने इन दिनों ट्वीटर पर धूम मचा रखी है। दरअसल हमेशा हाथ में बंदूक थाने मुस्तैद रहने वाले जवान एक नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। दरअसल आईटीबीपी ने जवानों का एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वे एक मंझे हुए कलाकार की तरह गाने गा रहे हैं। उनकी यह सुरमयी प्रस्तुति काफी पसंद की जा रही है।
आईटीबीपी ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल से जवानों का विडियो शेयर किया है। इसमें जवान म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स के साथ कैलाश खेर का गाना अल्लाह के बंदे... फिल्म ये जवानी है दीवानी का रे कबीरा... गा रहे हैं। सीमा पर इतने मुश्किल हालात में रहकर भी जवानों की इस जिंदादिली पर हर कोई फिदा हो रहा है।
आप भी देखिए वीडियो  
Full View
गौरतलब है कि आईटीबीपी के जवान कठिन परिस्थितियों में देशसेवा करते हैं। देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। ऐसे में इस तरह के वीडियो को देखकर लोगों को अच्‍छा लगता है।
बता दें कि इस साल जनवरी माह में गणतंत्र दिवस के मौके पर आईटीबीपी को राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल सभी अर्धसैनिक और सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ते का खिताब दिया गया था।

Similar News