महात्मा गांधी की 70वीं पुण्यतिथि : देश ने 'बापू' को कुछ इस तरह किया याद

आज पूरा देश नम आंखों से 'बापू' को याद कर रहा है।

Update: 2018-01-30 06:04 GMT
Mahatma Gandhi
नई दिल्ली : आज मंगलवार को महात्मा गांधी की 70वीं पुण्यतिथि है। आज पूरा देश नम आंखों से 'बापू' को याद कर रहा है। सत्य और अहिंसा के दम पर देश को आजादी दिलाने वाले महात्मा गांधी जहां भारतीयों के आदर्श बने, वहीं विदेशों में भी उन्हे अपार सम्मान दिया। गांधी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बापू को याद किया। 

इससे पहले प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर उन्हें नमन किया। उन्होंने ट्वीट पर लिखा," पूज्य बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि, उनकी पुण्यतिथि पर बापू को याद कर रहा हूं"। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट और किया। इस ट्वीट में उन्होंने कहा कि हम उन सभी शहीदों के नमन करते हैं जिन्होंने हमारे देश की सेवा में खुद को बलिदान किया है। हम देश के प्रति उनके साहस और समर्पण को हमेशा याद रखेंगे।

इसके अलावा देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और वर्तमान कांंग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।



 



 साबरमती आश्रम में लोगों बापू को उनकी पुण्य तिथि पर याद कर रहे हैं। यहां पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। साबरमती आश्रम महात्मा गांधी के दिल के बहुत करीब था। वह अपना अधिकतर समय यह बिताया करते थे।

बापू की 30जनवरी 1948 को हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या से पूरा विश्व सदमे में था। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि कोई गांधी की भी हत्या कर सकता है। शाम को दिल्ली के बिड़ला हाउस में प्रार्थना सभा के लिए जाते हुए गांधी को नाथूराम गोडसे ने गोली मार दी। ऐसा कहा जाता है कि बापू के मुंह से निकले आखिर शब्द 'हे राम' थे।


30 जनवरी को शहीद दिवस भी मनाया जाता है। शहीद दिवस पर हम महात्मा गांधी और उन अनगिनत स्वतन्त्रता सेनानियों को कृतज्ञता के साथ याद करते हैं जिन्होने हमारी आज़ादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया।



Similar News