मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया

केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।;

Update: 2022-07-06 11:38 GMT

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पीएम नरेंद्र मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। मुख्तार अब्बास नकवी मोदी मंत्रिमंडल में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री थे। माना जा रहा है कि पार्टी नकवी को कोई दूसरा काम सौंपेगी।

केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफा देने की सबसे बड़ी वजह उनकी राज्यसभा सदस्यता का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है और भारतीय जनता पार्टी ने दोबारा उन्हें सांसद नहीं बनाया है। इसके साथ ही यह चर्चाएं बहुत मजबूती से चल रही हैं कि अब शायद मुख्तार अब्बास नकवी को देश का उपराष्ट्रपति बनाया जाए।

रामपुर लोकसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत में मुख्तार अब्बास नकवी की अहम भूमिका बताई जाती है कि उन्होंने घर-घर और दर-दर जाकर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को वोट देने की अपील की जिसकी वजह से पार्टी नेतृत्व नकवी से संतुष्ट है। अब देखना यह है पार्टी मुख्तार अब्बास नकवी को जिम्मेदारी सौंपती है।

Tags:    

Similar News