राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन 6 राज्यों में नए गवर्नर किए नियुक्त

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के इन 6 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है, जिनमें...

Update: 2017-09-30 05:22 GMT
President Ram Nath Kovind

नई दिल्ली : देश के 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार सुबह बिहार, अरुणाचल, मेघालय और तमिलनाडु सहित छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्ति किए गए। साथ ही केंद्रशासित प्रदेश अरुणाचल प्रदेश में भी नए उपराज्यपाल को नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार सुबह रिटायर्ड एडमिरल देवेंद्र कुमार जोशी को प्रफेसर जगदीश मुखी की जगह अंडमान निकोबार का लेफ्टिनेंट गर्वनर नियुक्त किया। वहीं बीडी मिश्रा को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।

वहीं सत्यपाल मलिक को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा प्रो. जगदीश मुखी अब असम के नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। वहीं गंगा प्रसाद को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है।

बनवारी लाल पुरोहित तमिलनाडु के राज्यपाल बनाए गए हैं। अभी तक तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव संभाल रहे थे।

Similar News