स्पाइस जेट के विमान की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से दुबई जा रहा था विमान
विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।;
दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइस जेट के विमान की कराची पाकिस्तान में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की SG-11 फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद कराची (पाकिस्तान) में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।