देश भर में IPS के 908 पद रिक्त

Update: 2016-01-19 00:00 GMT



नई दिल्ली : देश में भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के 900 से अधिक पद रिक्त हैं, जिनमें सर्वाधिक 114 वरिष्ठ पुलिस (आइपीएस) अधिकारियों के पद उत्तर प्रदेश में खाली हैं।

गृह मंत्रालय के आंकड़े के मुताबिक एक जनवरी, 2016 को देश में 908 आइपीएस अधिकारियों की कमी थी, जबकि उनकी कुल निर्धारित संख्या 4809 हैं।

फिलहाल, 3894 आइपीएस अधिकारी सेवारत हैं, जबकि वर्ष 2015 के 140 परिवीक्षा अधिकारी प्रशिक्षण से गुजर रहे हैं। सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश में आइपीएस की 114 रिक्तियां हैं, जबकि उनकी कुल निर्धारित संख्या 517 है।

पश्चिम बंगाल में 88 रिक्तियां हैं, जबकि उनकी कुल निर्धारित संख्या 347 है। मंत्रालय के आंकड़े के हिसाब से ओड़िशा में 188 आइपीएस अधिकारी होने चाहिए, जबकि 79 पद रिक्त हैं।

Similar News