देखें वीडियो, इस बिल्ली के टैलेंट के आगे इंसान भी फेल

Update: 2017-04-24 08:53 GMT
टोक्यो : आपको ये सुनकर भले ही अपने कानों पर भरोसा न हो लेकिन बता दें इस बिल्ली के टैलेंट के आगे इंसान भी फेल, बिल्ली के टैलेंट ने इंसान को भी इससे सीखने पर मजबूर कर दिया। आपने कई जानवरों के किस्से पढ़ें और सुने होंगे। लेकिन इस बिल्ली के टैलेंट के बारे में जानकार आप भी हैरान हो जाएंगे।

भले ही जानवर इंसान की तरह बोल नहीं पाते हो लेकिन जानवर काफी समझदार होते है। कई बार जानवर अपनी वफादारी और समझदारी के कारण रातों-रात
सोशल मीडिया
पर छा जाते है। एक ऐसा ही अजीबो गरीब मामला जापान की राजधानी टोक्यो से आया है। यहां एक बिल्ली सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई है। इस वीडियो को काफी लोग लाइक कर रहे हैं। खबरों के अनुसार ये बिल्ली काफी समझदार है और इंसानों की तरह ही कप और बॉल गेम खेल रही है।

यू-ट्यूब पर वायरल हो रहे इस विडियो इस विडियो में आप स्पष्ट रूप से देख सकते की एक शख्स अपनी पालतू बिल्ली के साथ कप और बॉल गेम खेल रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी बिल्ली के टैलेंट को मान जाएंगे। वहीं इस गेम में ये बिल्ली इतनी पर्फेक्ट हो गई है कि इंसानों को भी आसानी से हरा दे। साथ साथ इस वीडियो को देखकर आप खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे। आप भी देखिए बिल्ली के टैलेंट का यह विडियो।
आगे पढ़े

Similar News