आज शुक्रवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संतुलित रहें। संतान सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को
वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज आपके लिए रहन-सहन कष्टदायी रहेगा। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। संतान को कष्ट होगा। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं।
मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज का दिन आपको मानसिक कठिनाइयां बढ़ेंगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। वहीँ आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को
कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आपके नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं।
सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आपको नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी। लेकिन किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि
कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज आपका मन अशांत रहेगा। आपको परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा जाना पर सकता है। आप अपनी स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपके खर्चों में वृद्धि होगी।
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को
तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज आपके परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भवन के रखरखाव तथा साज-सज्जा पर खर्च बढ़ेंगे। आपको मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है।
वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बनेंगे। अगर आप नौकरी तलाश रहे है तो आपको किसी मित्र के सहयोग से नौकरी मिल सकती है।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है।
धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। आपको किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। आज आपके खर्चों में अधिकता रहेगी।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को
मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आपको नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते है। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यभाव में वृद्धि होगी। आपके आय में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को
कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज माता के परिवार को किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं।
मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आपके वाहन सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आपके लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी।