आज सोमवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां हो सकती हैं।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को
वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज क्रोध के अतिरेक से बचें। माता-पिता से संबंधों में कडुवाहट आ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं।
मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मानसिक शांति रहेगी। लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आय में व्यवधान एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को
कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं।
सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, लेकिन अति उत्साही होने से बचें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि
कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। नौकर में कुछ विशेष जिम्मेदारी मिल सकती है।
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को
तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। बातचीत में संतुलित रहें। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है।
वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है।
धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को
मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशांत रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को
कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। मानसिक शांति रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं।
मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।